Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking :

latest

आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे जेक फ्रेजर मक्गर्क को नहीं मिली ऑस्ट्रेेलियाई टीम में जगह

   सिडनी । अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में होने वाले आगामी टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को मिचेल मार्श की अगुवाई वाल...

यह भी पढ़ें :-

  

सिडनी । अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में होने वाले आगामी टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को मिचेल मार्श की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मक्गर्क और स्टीव स्मिथ को टीम में जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने बुधवार की सुबह मिचेल मार्श को स्थायी टी-20 कप्तान भी नियुक्त कर दिया है। मार्श इससे पहले तीन टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उस वक़्त वह तकरीबन 12 महीनों के लिए टीम के कार्यवाहक कप्तान थे।

No comments